ज्ञान का पर्व: गीता जयंती
सनातन धर्म में ज्ञान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। ज्ञान के विभिन्न स्त्रोतों में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कथित श्रीमदभगवद गीता का सर्वश्रेष्ठ स्थान माना गया है।
गीता जयंती का पर्व मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की मोक्षदा एकादशी को होता है। इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल पर अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यही कारण है कि इस दिन गीता जयंती मनाई जाती और भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है।
इस वर्ष 1 दिसंबर को 5162 गीता जयंती मनाई जाएगी। यूं तो इस अवसर पर पूरे देश में आयोजन होते है लेकिन हरियाणा में सबसे बड़ा आयोजन होता है। मध्यप्रदेश में भी इस बार गीता जयंती के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
Please Subscribe Us at Google News