मुंबई में शुरु हुई बापू चिन्मयानंद की कथा
भगवान शिव के आध्यात्मिक कथा का मुंबई में आनंद बरस रहा है
देश के प्राख्यात कथावाचक श्री बापू चिन्मयानंद की कथा मुंबई में शुरु हो गई है। 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक शिवमहापुराण की कथा कांदिवली में आयोजित की गई है।
बापू चिन्मयानंद प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक शिवमहापुराण का वाचन करेंगे। कमला नगर में हो रही इस कथा में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। इस कथा से ठीक पहले बापू चिन्मयानंद अयोध्या पहुंचे थे जहां उन्होंने एक राष्ट्रीय चैनल पर राम की महिमा का अद्भुद वर्णन किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बापू चिन्मयानंद की कथा की यात्रा 3 दशकों की हो चुकी है।
You May Like
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.