कैसे सुधारें रिश्ते ?
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज का सनातनियों को सन्मार्ग दिखाने का मेगा प्लान
अपने आप में सबसे विशिष्ट कार्यक्रम इस समय वृंदावन में चल रहा है। प्राख्यात कथावाचक एवं हिंदू धर्मगुरु देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज यह कार्यक्रम लेकर आए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का है। इस कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित प्रियाकांत जू मंदिर में हो रहा है।
25 नंवबर 2025 से लेकर 3 दिसंबर 2025 तक इस कार्यक्रम में भक्तगण सम्मिलित हो सकते हैं। इस कार्यक्रम के बारे में स्वयं श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने एक वीडियो के माध्यम से जानकारी दी है।
महाराजश्री ने बताया कि जीवन में रिश्तों से का महत्व हम भूल रहे हैं। रिश्तों से ही जीवन स्वर्ग या नर्क बन जाता है। महाराजश्री ने कहा कि आज के दौर में यह भूल गए हैं कि रिश्ते निभाए कैसे जाते हैं। यह वीडियो संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें अयोध्या से बहुत सीख मिलती है। यह वीडियो भी देवकीनंदन ठाकुर जी ने अयोध्या से ही भक्तों के लिए जारी किया है। इस कार्यक्रम कोई भी घर बैठे लाइव भी जुड़ सकता है।
You May Like
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.