आज कम्प्यूटर बाबा का जबलपुर दौरा

गोरक्षा को लेकर देशव्यापी अभियान पर हैं कम्प्यूटर बाबा

by
Published On November 29th, 2025 12:03 pm (Updated On November 29, 2025)

देश के सुप्रसिद्ध संत और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री कंम्प्यूटर बाबा जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में गोरक्षा के संक्ल्प के साथ विशाल कार्यक्रम के आयोजन के बाद उनका देशव्यापी दौरा जारी है।

कंम्प्यूटर बाबा अपने एक दिवसीय दिल्ली दौरे को खत्म करके आज जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पर उनकी शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात होगी। इस मुलाकात में गोरक्षा के संकल्प को लेकर आगामी कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा होनी है। जानकारी मिल रही है कि कंम्प्यूटर बाबा देश की राजधानी दिल्ली में गोरक्षा को लेकर विशाल आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में भी शंकराचार्य और कम्प्यूटर बाबा की यह मुलाकात महत्वपूर्ण है।

जबलपुर के विभिन्न कार्यक्रमों के बाद आज ही कंप्यूटर बाबा नर्मदापुरम पहुंच जाएंगे।

Please Subscribe Us at Google News आज कम्प्यूटर बाबा का जबलपुर दौरा