विश्व की प्रथम कल्कि कथा का आरंभ
आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा करवाया जा रहा है आयोजन, कल्कि धाम निर्माणाधीन
संभल में आज से कल्कि कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। संपूर्ण विश्व प्रथम बार ऐसे किसी आयोजन का साक्षी होने जा रहा है जिसमें भगवान कल्कि के बारे में 7 दिनों तक कथावाचन होगा। कथा का वाचन जगद्गुरु रामभद्राचार्य की महाराज करेंगे।
वर्तमान समय में कल्किधाम का निर्माण चल रहा है जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 19 फरवरी को किया था। इसी क्रम में इस वर्ष कथा का आयोजन कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम के द्वारा किया जा रहा है। 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक प्रतिदिन कथा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
इस आयोजन में पूरे देश भर से श्रोता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में राजनैतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी पहुंचेंगी।
पौराणिक मान्यता है कि कलयुग के अंत में भगवान विष्णु का जो अवतार होगा, वह संभल में ही होगा। उस अवतार का नाम कल्कि होगा। इसी पौराणिक वाक्य को जमीन पर उतारने का बीड़ा आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाया है और कल्कि पीठ की उन्होंने स्थापना की है।
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.