दिल्ली में हुआ सनातन राष्ट्र का शंखनाद
'धर्मेण जयति राष्ट्रम' है कार्यक्रम का मूलमंत्र
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हिंदू जनजागृति समिति के द्वारा सनातन राष्ट्र शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सनातन मूल्यों पर राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम दिन दिल्ली के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि रहे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में कपिल मिश्रा ने कहा कि पहले जिहादी आतंकवादी जहाँ-तहाँ बम धमाके करते थे, लेकिन अब उन्हें ऐसा करने से पहले ही मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे जा रहे हैं, जिससे तथाकथित सेक्युलरों के पेट में दर्द हो रहा है, और यह दर्द आनेवाले समय में और भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर महामण्डलेश्वर शांतिगिरी महाराज, सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बाळाजी आठवले की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति बिंदा सिंगबाळ और श्रीचित्शक्ति अंजली गाडगीळ, ‘सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ के अध्यक्ष और भारत के पूर्व सूचना आयुक्त श्री उदय माहूरकर, सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक श्री सुरेश चव्हाणके, हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे और सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री अभय वर्तक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी उपस्थितों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भी इस कार्यक्रम को सहयोग दिया। इस अवसर पर सनातन संस्था निर्मित हिंदी पुस्तक ‘संकल्प रामराज्य का’ और वेदवीर आर्य लिखित अंग्रेज़ी ग्रंथ ‘क्रॉनोलॉजी ॲन्ड ओरिजिन्स ऑफ इन्डो युरोपियन सिविलाइजेशन’ का लोकार्पण भी हुआ।
You May Like
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.