प्रयागराज में विश्वप्रसिद्ध माघ मेला का शुभारंभ

माघ पूर्णिमा तक होगा कल्पवास, शिवरात्रि को होगी पूर्णाहुति

by
Published On January 3rd, 2026 12:54 pm (Updated On January 3, 2026)

प्रयागराज में आज पौष पूर्णिमा स्नान के साथ माघ मेला का आरंभ हो गया है। हालांकि माघ मास की शुरुआत 4 जनवरी से हो रही है लेकिन पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही इस भव्य आरंभ हो गया है।

इस वर्ष माघ मेला 15 फरवरी यानि कि शिवरात्रि तक रहेगा जिसमें स्नान, दान और कल्पवास के क्रम अनवरत चलते रहेंगे। सामान्य तौर पर परंपरा यह है कि माघ पूर्णिमा स्नान के बाद कल्पवासी मेला क्षेत्र से वापस चले जाते हैं और माघ मेला का क्षेत्र वीरान हो जाता है।

इस बार माघ मेला में प्रमुख स्नान की तिथियां इस प्रकार से हैं-

पौष पूर्णिमा: 3 जनवरी 2026

मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2026

मौनी अमावस्या: 18 जनवरी 2026

बसंत पंचमी: 23 जनवरी 2026

माघ पूर्णिमा: 1 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि: 15 फरवरी 2026

सनातन परंपरा में माघ मास में कल्पवास और स्नान का विशेष फल बताया गया है। यही कारण है कि करोड़ों की संख्या में माघ मेला में लोग पहुंचते हैं और पुण्य के भागी बनते हैं।


Please Subscribe Us at Google News प्रयागराज में विश्वप्रसिद्ध माघ मेला का शुभारंभ