मथुरा में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
अक्षय तृतीया पर्व को परशुराम जयंती के तौर पर भी मनाया जाता है। आज पूरे देश में परशुराम जयंती को धूमधाम से बनाया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने भी भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया। यह कार्यक्रम परशुराम पार्क स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दिव्य अभिषेक के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी पंडित रविकांत तिवारी द्वारा श्रद्धापूर्वक विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा संपन्न कराई गई।इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजू द्विवेदी (राजू भैया), जिला अध्यक्ष पंडित अखिलेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष पंडित गोविंद नारायण शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से वर्षा हरि कौशल, रामनारायण बृजवासी, योगेंद्र बृजवासी, तपेश पाठक, विनीत द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
Please Subscribe Us at Google News