अटल अखाड़ा को झटका, निरंजनी ने अपने संत को दूसरे अखाड़े में जाने से रोका
निरंजनी के श्रीमहंत आदित्य कृष्ण गिरि अटल अखाड़े में महामण्डलेश्वर बनाए जा रहे थे, प्रोग्राम कैंसिल
दशनामी अखाड़ों की दुनिया बहुत ही रोचक है। अपने अखाड़े के विस्तार, प्रचार और प्रसार को लेकर संत अत्यंत गंभीर रहते हैं। एक ऐसी ही घटना घटी है जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत आदित्यकृष्ण गिरि प्राख्यात संत हैं जो सनातन धर्म के लिए मुखर होकर कार्य करते है। देश भर में सनातन धर्म के संरक्षण के साथ ही साथ लगभग सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनल्स के डिबेट शो जाकर सनातन धर्म का पक्ष मजबूती से रखते हैं। 18 अप्रैल को जानकारी सामने आई कि श्री शंभु पंचायती अटल अखाड़ा, श्रीमहंत आदित्यकृष्ण गिरि का पट्टाभिषेक महामण्डलेश्वर पद पर होने जा रहा है।

इस संबंध में निमंत्रण भी सभी को भेजा जा चुका था लेकिन इसकी जानकारी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी को लगी और उन्होंने आदित्य कृष्णागिरी को अपने पास बुलाया।
रविंद्र पुरी निरंजनी अखाड़े से और उन्होंने कहा कि हम अपने संत को अपने यहां सम्मान देंगे और अब आदित्य कृष्ण गिरी को 23 अप्रैल को नोएडा में पूरे विधि विधान के साथ निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।
You May Like
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.