माघ मेला 2026 के लिए नाव का किराया तय किया गया
महाकुंभ 2025 के दौरान नाव संचालकों की किराए की मनमानी वसूली हेडलाइंस बनी थी। पूरे देश ने देखा और सुना था कि कैसे एक यात्री से पंद्रह सौ से दो हजार रुपये तक वसूले गए थे। इस वर्ष भी माघ मेले की शुरुआत संगमनगरी प्रयागराज में हो चुकी है। ज्यादा किराया वसूली की शिकायतें इस बार भी सामने आनी शुरू हो गई थीं जिसके बाद प्रशासन की तरफ से किराया निर्धारित किया गया है।
नई निर्धारित दरें इस प्रकार से हैं-
बलुआ घाट से संगम – 150 रुपये
गउघाट से संगम – 120 रुपये
इमली घाट से संगम – 115 रुपये
You May Like
मिंटो पार्क से संगम – 115 रुपये
मनकामेश्वर से संगम – 115 रुपये
सरस्वती घाट से संगम – 115 रुपये
किला घाट से संगम – 90 रुपये
अरैल घाट से संगम – 75 रुपये
नियमानुसार यही प्रति व्यक्ति किराया नाविक यात्रियों से ले सकते हैं। हालांकि पिछले वर्ष भी शासन की तरफ से किराया निर्धारित किया गया था, बावजूद इसके यात्रियों से मनमानी पैसा वसूला गया था। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार उस मनमानी पर रोक लग पाती है या नहीं।
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.