धनबाद में आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा
17 जनवरी से 23 जनवरी तक होगी भागवत कथा
झारखण्ड की धरती पर भागवत भगवान की भक्ति धारा का प्रवाह होने जा रहा है। इसकी तारीख निर्धारित की जा चुकी है। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक भगवान की लीलाओं को पूरे सप्ताह जीवंत करेंगे।
धनबाद में 17 जनवरी से 23 जनवरी तक प्रख्यात कथा वाचक आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री जी की भागवत कथा होगी। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का यह आयोजन धनबाद के गोविंदपुर में किया जाएगा। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी।
मृदुल कृष्ण शास्त्री उत्कृष्ट कथावाचक होने के साथ ही साथ सुप्रसिद्ध भजन गायक भी हैं। उनके कई भजन देश भर में बड़े प्रेम से सुने व गाए जाते हैं। वृंदावन से संबंध रखने वाले मृदुल कृष्ण शास्त्री गोस्वामी परिवार से संबंध रखते हैं। यह वही गोस्वामी परिवार है जो बांके बिहारी का पूजन-अर्चन करता है।
भागवत कथा के आयोजकों ने पूरे शहर से अपील की है कि इस पुण्य अवसर के भागी बनकर अलौकिक पुण्य का लाभ अवश्य उठाएं।
You May Like
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.