चार धाम यात्रा की तैयारियां पूरी, रजिस्ट्रेशन बिना यात्रा पर न निकलें
19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखण्ड में विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का आरंभ 19 अप्रैल से होने जा रहा है। अक्षय तृतीया के अवसर पर यात्रा शुरु होगी। चार धाम यात्रा का आरंभ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुभारंभ हो जाएगा।
बीते कुछ वर्षों में चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष भी यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि की संभावना है। इन्हीं संभावनाओं की वजह से उत्तराखण्ड सरकार, प्रशासन औ पुलिस ज्यादा सजग हैं।
इस यात्रा में जा रहे तीर्थयात्रियों को लिए सबसे महत्वपूर्ण है यात्रा का रजिस्ट्रेशन। चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य शर्त है। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन उत्तराखण्ड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट uttarakhandtourism.gov.in पर करना है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक QR Pass मिलेगा जिसका प्रिंट आपको यात्रा के दौरान अपने साथ रखना है।
चार धाम यात्रा में कपाट खुलने का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है।
गंगोत्री धाम 19 अप्रैल 2026
You May Like
यमुनोत्री धाम 19 अप्रैल 2026
केदारनाथ धाम 22 अप्रैल 2026
बद्रीनाथ धाम 23 अप्रैल 2026
Please Subscribe Us at Google News
Copyright © 2026, All Rights Reserved.