आंध्रप्रदेश में बनेगा एक और भव्य तिरूपति मंदिर

by
Published On November 28th, 2025 11:19 am (Updated On November 28, 2025)

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में वेंकटेश्वर मंदिर के विस्तार की आधारशिला रख दी है। तिरूमाला की तर्ज पर 260 करोड़ की लागत से अमरावती में मंदिर बनेगा। इस भव्य मंदिर को अगले ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

अमरावती में बनने वाले तिरूमाला मंदिर का काम 2 चरणों में होगा। पहले चरण के निर्माण में 140 करोड़ और दूसरे चरण के निर्माण में 120 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आधारशिला के अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर की कृपा से ही अमरावती राजधानी बनी और अब उन्हीं की कृपा से यह आंध्रप्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी भी बनेगी।

अमरावती में वेंकटेश्वर मंदिर के लिए 2019 में कृष्णा नदी के तट पर 25 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। अब ढाई साल में इसके निर्माण को पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Please Subscribe Us at Google News आंध्रप्रदेश में बनेगा एक और भव्य तिरूपति मंदिर