“भगवान विष्णु के 108 देश”

यह वर्णन मुख्य रूप से "दिव्य प्रबंधम" ग्रंथ में मिलता है

by
Published On July 10th, 2026 1:32 am (Updated On July 10, 2026)

भगवान विष्णु के अवतारों के बारे में सभी सनातनी जानते हैं लेकिन विष्णु भक्ति धारा की एक ऐसी विषयवस्तुसे हम आपका परिचय कराने जा रहे हैं जो दुर्लभ है। यह कथा है भगवान विष्णु से संबद्ध 108 देशों की। या यूं कहें कि भगवान विष्णु से जुड़े 108 तीर्थ। भक्ति का यह सोपान भौगोलिक आधार पर एक नई दृष्टि के प्रगट करता है।भगवान विष्णु से जुड़े 108 दिव्य देश असल में भगवान विष्णु के 108 पवित्र मंदिर हैं, जिनका उल्लेख तमिल आलवार संतों (12 आलवारों) की रचनाओं में मिलता है। यह वर्णन मुख्य रूप से “दिव्य प्रबंधम” ग्रंथ में मिलता है जो 4 हजार तमिल पद्यों का संग्रह है।पृथवी में निवास स्थान के आधार पर क्षेत्रवार वितरण की भगवान विष्णु के 108 दिव्य देश माने जाते हैं। भक्तिके इस भौगोलिक वितरण पर जाएं तो वर्गीकरण कुछ इस प्रकार से मिलता है।भगवान विष्णु के 108 देशों का स्थितिकरण लौकिक और पारलौकिक दोनों ही क्षेत्रों में वर्णित किया गया है।इसके अनुसार 2 देश पृथ्वी से बाहर हैं और बाकी 106 देश पृथ्वी पर।पृथ्वी के बाहर का पहला देश है क्षीरसागर जिसे तमिल में तिरुपालकडल गया है और दूसरा देश है वैकुंठ जिसे तमिल में परमपदम कहा गया है।पृथ्वी पर भगवान विष्णु के 105 विग्रह भारत में हैं और 1 विग्रह नेपाल में है जिसे मुक्तिनाथ के नाम से जाना जाता है।भारत के 105 देशों के वर्गीकरण में जाएं तो दक्षिण भारत में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। श्रीरंगम का श्रीरंगनाथ स्वामी मंदिर को दिव्य देशों के हृदय की संज्ञा मिली हुई है और यह 105 की संख्या में यह प्रथम माना जाता है। 108 दिव्य देशों के वर्गीकरण में कुछ बिंदु बहुत रोचक मिलते हैं।मंदिरों में भगवान विष्णु का मुख किस ओर हैं इस आधार पर जो वर्गीकरण मिलता है वह इस प्रकार से है।पूर्व दिशा — 79 दिव्य देशमपश्चिम दिशा — 19 दिव्य देशमदक्षिण दिशा — 7 दिव्य देशमउत्तर दिशा — 3 दिव्य देशममूर्ति की मुद्रा के मुताबिक 12 आलवार संतों की रचनाओं में वर्गीकरण मिलता है।खड़ी मुद्रा (निंद्रा थिरुक्कोलम) — 60 दिव्य देशमबैठी मुद्रा (वीत्रीरुंधा थिरुक्कोलम) — 21 दिव्य देशमशयन मुद्रा (किदंता थिरुक्कोलम) — 27 दिव्य देशमउत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम बैठी मुद्रा की श्रेणी में आता है।

Please Subscribe Us at Google News “भगवान विष्णु के 108 देश”